2003 Voter List Update अगर आपका नाम 2003 की पुरानी मतदाता सूची में नहीं है, तो भी आपको अब “गणना फॉर्म” भरना अनिवार्य हो गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे किसी का नाम मिले या न मिले, हर नागरिक को यह फॉर्म भरना ही होगा। यह फॉर्म भरने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आने वाली अंतिम मतदाता सूची में किसी का नाम छूटे नहीं। इसलिए अगर आपने अभी तक गणना फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत भरें, ताकि आपका वोटर बनने का अधिकार किसी भी हाल में न छूटे।
गणना फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने की तिथि को बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। यानी अब लोगों के पास पूरा मौका है कि वे अपना डेटा सही-सही उपलब्ध कराएं। जो लोग सोच रहे थे कि 2003 की लिस्ट में नाम न होने से वे फॉर्म भरने से बच सकते हैं, उन्हें बता दें कि यह फॉर्म हर हाल में भरना होगा, नहीं तो आपका नाम आने वाली मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाएगा।
नोटिस के बाद देना होगा 2003 की लिस्ट से जुड़ा विवरण
चुनाव आयोग की ओर से फॉर्म जमा होने के बाद हर व्यक्ति को नोटिस भेजा जाएगा। इस नोटिस में आपसे 2003 की निर्वाचक नामावली से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। अगर आपके पास यह पुराना डेटा नहीं भी है, तब भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारी सिर्फ आपसे आपकी पहचान और जरूरी दस्तावेज़ मांगेंगे। जब अधिकारी संतुष्ट हो जाएंगे, तो आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : SIR Form Last Date : जान लीजिए SIR फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, वरना नहीं जुड़ेगा वोटर लिस्ट में आपका नाम

जवाब न दिया तो हट सकता है आपका नाम
कई लोग नोटिस को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इस बार नियम कड़े हैं। अगर नोटिस मिलने के बाद भी आपने मांगी गई जानकारी समय पर नहीं दी, तो आपका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग की तरफ से हर व्यक्ति को तीन बार नोटिस भेजी जाएगी, लेकिन तीनों का जवाब न देने पर आपका नाम सूची से बाहर भी रह सकता है। इसलिए नोटिस मिलते ही तुरंत उसका जवाब देना जरूरी है।
16 दिसंबर को जारी होगी अनंतिम मतदाता सूची
चुनाव आयोग के अनुसार 16 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसी दिन से दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म में जानकारी अधूरी होगी या गलत होगी, उन्हें इसी अवधि में नोटिस भेजी जाएगी। इसलिए अभी जो लोग फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि सभी विवरण सही तरह से भरें, ताकि आगे कोई समस्या न आए।
82% गणना प्रपत्र का डेटा ऑनलाइन
एडीएम प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक लगभग 82 प्रतिशत, यानी 15 लाख 6 हजार मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। जिले की सभी पांच विधानसभा—इसौली, सुलतानपुर, कादीपुर, लंभुआ और सदर को मिलाकर कुल 18 लाख 43 हजार मतदाता हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी भी फॉर्म भरवाने का काम तेजी से जारी है।
अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाले 120 से अधिक BLO को सम्मानित भी किया गया है। इसौली विधानसभा के बूथ 252 के BLO राकेश कुमार को बल्दीराय SDM प्रवीन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ लगातार घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
2003 का डेटा याद न हो तब भी फॉर्म जरूर भरें
उप जिला निर्वाचन अधिकारी और ADM प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि अगर किसी को 2003 की सूची से जुड़ी जानकारी याद नहीं भी है, तब भी वह गणना फॉर्म भरना न छोड़े। आगे की प्रक्रिया में अधिकारी आपके दस्तावेजों और पहचान के आधार पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे। इसलिए आप बस समय पर फॉर्म भर दें, बाकी काम सरकार खुद निपटा देगी।